Sunday, March 12, 2017

होली मना लो

रगड़ रगड़ के रंग निकालो,खूब पानी बहालो
होली आई रे होली मना लो।
मैदा खा लो पेट दुखा लो
होली आई रे होली मना लो।
साइलेंसर हटा के तेज़ गाड़ी चला लो,रंग लगाने के बहाने आज उसे  छेड़ डालो,होली आई रे होली मना लो।
देवर-भाभी जीजा-साली पे बने बेशर्म गानो को मौहल्ले में बजा लो
होली आई रे होली मना लो।
फिर बोतलें खोल डालो,भांग चड़ा लो होली का मज़ाक बना लो,
बुरा ना मानो होली है
थोड़ा ओर पानी बहा लो
होली आई रे होली मना लो।

Tuesday, March 7, 2017

Women's Day

एक डोर है जो जोड़ती है
अड़ जाए तो तोड़ती है
रौनक है घरौंदे की
उड़ती है परिंदे सी
लोरी की थपकी भी है
हौसला रखती भी है
वो भोर है,विभोर है
नदी का कलकल शोर है
निशा है तो दिशा भी है
शक्ति है,आज़ान है
मैं 'नारी' हूँ  मुझे अभिमान है।
Happy Women's Day to all the lovely ladies :)